Thursday, July 16, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में फिर सज रही नुमाइश… लेकिन क्या हादसों से नहीं लिया गया सबक?हीरानगर में कथित अतिक्रमण पर उठे सवाल, जहां पहले थी दीवार वहां अब कैसे खड़ी हो गईं दुकानें?बनभूलपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 10.26 ग्राम स्मैक और 144 पव्वे माल्टा शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिला आरक्षण बिल को बिना शर्त लागू करने की मांग, हल्द्वानी में ऐपवा की बैठककैंसर के इलाज में नई उम्मीद: संबलपुर यूनिवर्सिटी ने तैयार की हर्बल दवा, इंसानों पर ट्रायल की तैयारीहल्द्वानी में फिर सज रही नुमाइश… लेकिन क्या हादसों से नहीं लिया गया सबक?हीरानगर में कथित अतिक्रमण पर उठे सवाल, जहां पहले थी दीवार वहां अब कैसे खड़ी हो गईं दुकानें?बनभूलपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 10.26 ग्राम स्मैक और 144 पव्वे माल्टा शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिला आरक्षण बिल को बिना शर्त लागू करने की मांग, हल्द्वानी में ऐपवा की बैठककैंसर के इलाज में नई उम्मीद: संबलपुर यूनिवर्सिटी ने तैयार की हर्बल दवा, इंसानों पर ट्रायल की तैयारी

नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों और चौकियों में बदले प्रभारी

| May 22, 2026 | 2 months ago | 1 min read

SSP के आदेश पर निरीक्षक, उप निरीक्षक और महिला पुलिस कर्मियों के तबादले

नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर निरीक्षक, उप निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक और महिला पुलिस कर्मियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम बनाया गया है। निरीक्षक हरपाल सिंह को थाना चोरगलिया से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तल्लीताल भेजा गया है, जबकि निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं उप निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। थाना मुखानी, बनभूलपुरा, भवाली, कालाढूंगी, रामनगर, काठगोदाम, तल्लीताल और लालकुआं समेत कई थानों व चौकियों में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।

पुलिस विभाग के मुताबिक यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रमुख तबादलों की सूची

  • निरीक्षक जसवीर सिंह → प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम
  • निरीक्षक हरपाल सिंह → प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तल्लीताल
  • निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत → प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल
  • उ0नि0 तारा सिंह राणा → थानाध्यक्ष चोरगलिया
  • उ0नि0 अनीस अहमद → थानाध्यक्ष खनस्यूं
  • उ0नि0 विमल मिश्रा → व0उ0नि0 कोतवाली तल्लीताल
  • उ0नि0 विजयपाल सिंह → पुलिस कार्यालय
  • उ0नि0 मनोज सिंह नयाल → पुलिस कार्यालय

इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों और महिला उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Link copied to clipboard!