Saturday, June 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
“सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर, कड़ी कार्रवाई की मांग”नीट विवाद पर सीजेपी की बड़ी मांग, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवज़ा देने की अपीलकांग्रेस की छात्र-युवा अभियान समिति में हल्द्वानी की मिमांशा आर्या शामिल, मिली अहम जिम्मेदारीआरटीई दाखिलों में पारदर्शिता और स्कूलों में बेहतर सुविधाओं पर जोर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए निर्देशनैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 173 वाहनों के चालान, 71 वाहन सीज, ₹87 हजार जुर्माना वसूला“सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर, कड़ी कार्रवाई की मांग”नीट विवाद पर सीजेपी की बड़ी मांग, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवज़ा देने की अपीलकांग्रेस की छात्र-युवा अभियान समिति में हल्द्वानी की मिमांशा आर्या शामिल, मिली अहम जिम्मेदारीआरटीई दाखिलों में पारदर्शिता और स्कूलों में बेहतर सुविधाओं पर जोर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए निर्देशनैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 173 वाहनों के चालान, 71 वाहन सीज, ₹87 हजार जुर्माना वसूला

ईमानदारी की मिसाल: ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात सिपाही सतवंत ने महिला का ₹40 हजार का खोया मोबाइल लौटाया

| May 3, 2026 | 2 months ago | 0 min read

नैनीताल | 2 मई 2026
जनपद नैनीताल में पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात ड्यूटी में तैनात कानि० टी०पी० सतवंत ने एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन खोजकर सुरक्षित वापस कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान एक महिला घबराई हुई अवस्था में पुलिस कर्मी के पास पहुँची और बताया कि उसका मोबाइल फोन इंटरसिटी बस में छूट गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही सतवंत ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने मुंशी से बस का नंबर प्राप्त किया और संबंधित बस में जाकर खोजबीन शुरू की।

कुछ ही देर में मोबाइल फोन सुरक्षित मिल गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹40,000 बताई गई। सिपाही ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल महिला को सकुशल लौटा दिया।

अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस कार्य की सराहना की।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस न केवल कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि मानवता और ईमानदारी की भी मिसाल पेश कर रही है।

— मीडिया सेल, जनपद नैनीताल

Link copied to clipboard!