जागरूक नागरिक बनें: अब घर बैठे करें “भारत की जनगणना-2027” की स्व-गणना
हल्द्वानी | 10 अप्रैल 2026
देश के नागरिकों के लिए एक बड़ी और आधुनिक सुविधा शुरू की गई है। “भारत की जनगणना-2027” के पहले चरण में अब आप खुद अपने घर और परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। कुमाऊं कमिश्नर ने इस नई स्व-गणना (Self Enumeration) सुविधा की शुरुआत करते हुए सभी नागरिकों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Handy Tools For You

👉 कब तक कर सकते हैं स्व-गणना?
यह सुविधा 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।
🧾 क्या है खास इस बार?
- पहली बार नागरिक खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं
- गलतियों की संभावना होगी कम
- डेटा पहले से दर्ज होने से सर्वे प्रक्रिया होगी तेज
📲 कैसे करें स्व-गणना?
- आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं
- मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन करें
- राज्य, जिला और स्थानीय निकाय का चयन करें
- डिजिटल मैप पर अपने घर का लोकेशन मार्क करें
- मकान और परिवार की पूरी जानकारी भरें
- सबमिट करने पर आपको एक SE ID मिलेगी
👉 इस SE ID को सुरक्षित रखें, ताकि जब प्रगणक घर आए तो सिर्फ यही दिखाना होगा।
🔐 आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित
प्रशासन ने साफ किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी।
🙏 प्रशासन की अपील
कमिश्नर ने कहा है कि यह राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी नागरिक इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और डिजिटल स्व-गणना को अपनाएं।
✅ जागरूक बनें, जिम्मेदार बनें – अपनी जनगणना खुद करें!
