Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
सरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्रसरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्र

लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर सड़क हादसा: पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रक व चालक हिरासत में

| January 18, 2026 | 3 months ago | 1 min read

लालकुआँ।
बीते रोज ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में लालकुआँ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हादसे में शामिल नए दस टायरा ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और एक्सपर्ट टीम की मदद से ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, आज फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल की बारीकियों से जांच की, इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

— i7news

Link copied to clipboard!