HALDWANI

फेमस होने की चाह में AUDI और BMW लग्जरी कारें खतरनाक तरीके से दौड़ाई गईं

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
फेमस होने की चाह में  AUDI और BMW लग्जरी कारें खतरनाक तरीके से दौड़ाई गईं

इंस्टाग्राम वायरल वीडियो का SSP NAINITAL ने लिया तत्काल संज्ञान, वनभूलपुरा पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

हल्द्वानी की नैनीताल रोड पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवकों को AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाते हुए देखा गया। यह घटना युवकों द्वारा फेमस होने की चाह में की गई, जो सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है।

SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, श्री प्रहलाद नारायण मीणा, SSP नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी को इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही की गई।

पुलिस ने की कार्रवाई

इस घटना की जांच के दौरान, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी ने वीडियो में दिखाई दे रहे तीनों वाहन चालकों की पहचान कर ली। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में आदिल पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन NO-4, सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी उपरोक्त, और सामी निवासी चोरगलिया रोड के खिलाफ चालान काटा गया।

 /></div>




<h2 class=एसएसपी का सख्त संदेश

SSP नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार के कृत्य न केवल चालक के लिए, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

वाहन चालकों के लिए पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 18 September, 2024 1:04 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)