Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

| June 2, 2024 | 2 years ago | 1 min read

में भाजपा पांच की पांच सीटें जीत रही है

संपादक : Rihan khan

4 जून को देश के सबसे बड़े चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। विभिन्न न्यूज़ चैनल और राजनीतिक विशेषज्ञ कई तरह के दावे कर रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र नागर ने दावा किया है कि उत्तराखंड में भाजपा पांच की पांच सीटें जीत रही है और केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। साथ ही नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

नागर ने दावा किया है कि नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट की 5 लाख से अधिक वोटों से जीत तय है। उन्होंने कहा कि अजय भट्ट का उत्तराखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतना तय है और वे देश में भी सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों में शामिल होंगे।

उत्तराखंड लोकसभा पर चुनाव प्रचार में रहे नागर ने बताया कि वह नैनीताल लोकसभा सीट पर अजय भट्ट के प्रचार में शामिल रहे हैं। पूरे नैनीताल जिले और उधमसिंह जिले में एकतरफा वोट भाजपा के अजय भट्ट को मिला है। इस लोकसभा की जनता एक बार फिर अजय भट्ट को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है।

नागर ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भुर्गुवंशी द्वारा उन्हें उत्तराखंड की नैनीताल और दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की जीत तय है।

इस सीट से वर्तमान में भाजपा के ही भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सांसद हैं।नागर ने दिल्ली में भी सातों सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आप की सरकार और केजरीवाल से त्रस्त है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि आप की दिल्ली सरकार में मंत्रियों और विधायकों में खूब लूट-खसोट चल रही है और विकास के कार्य वर्षों से ठप हैं।

नागर ने कहा कि 4 जून को पूरा भारतवर्ष नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर दिवाली मनाएगा।

Link copied to clipboard!