Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
सरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्रसरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्र

दामूवाढूंगा में अम्बेडकर जयंती को भव्य बनाने को लेकर बैठक आयोजित

| March 22, 2026 | 2 weeks ago | 1 min read

दामूवाढूंगा हल्द्वानी (नैनीताल)
आज दिनांक 22 मार्च को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से दामूवाढूंगा मल्ला प्लॉट मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के संरक्षक दीपक चनियाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समिति के मुख्य संयोजक दीप दर्शन मंच पर उपस्थित रहे। सभा का संचालन आर.पी. गंगोला द्वारा किया गया।

5 अप्रैल को निकलेगी दुपहिया वाहन रैली
मुख्य अतिथि दीप दर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 5 अप्रैल को ऊँचा पुल मंदिर से अम्बेडकर पार्क दामूवाढूंगा तक “संविधान सम्मान दुपहिया वाहन रैली” निकाली जाएगी। इस रैली का उद्देश्य लोगों में संविधान और बाबा साहेब के विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

14 अप्रैल को भव्य झांकी रैली का आयोजन
उन्होंने आगे बताया कि 14 अप्रैल को मंगल पड़ाव स्थित अम्बेडकर पार्क से डिग्री कॉलेज तक भव्य झांकियों के साथ विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
सभा को संबोधित करते हुए संरक्षक दीपक चनियाल ने कहा कि रैली निकालने का उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना और उनके विचारों व बलिदानों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

इन लोगों की रही उपस्थिति
सभा में नफीस अहमद खान, संजय कुमार टम्टा, हरीश लोधी, पी.आर. टम्टा, विपिन बिहारी, वीर राम, जगदीश चंद्र भारती, किशन राम, हरिराम टम्टा, सुरेश चंद्र ग्वासीकोटी, गोपाल राम ग्वासीकोटी, प्रकाश चंद्र बेरी, सुरेन्द्र बेरी, जमुना प्रसाद ग्वासीकोटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Link copied to clipboard!