Sunday, July 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएंनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएं

हल्द्वानी में कांग्रेस में बढ़ा विवाद

| March 15, 2026 | 4 months ago | 1 min read


रिपोर्ट: I7 news

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रहा आंतरिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद पार्टी में खींचतान और तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को हल्द्वानी शहर कोतवाली में इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया। महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं और मामले की जांच सीओ यातायात नगर, देहरादून को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता कांग्रेस की पदाधिकारी राधा आर्या ने बताया कि वह पार्टी में कई पदों पर रह चुकी हैं और वर्ष 2018 से 2023 तक हल्द्वानी नगर निगम में पार्षद भी रह चुकी हैं। उनका आरोप है कि 16 फरवरी को देहरादून में कांग्रेस द्वारा आयोजित राजभवन घेराव कार्यक्रम के दौरान वह अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मधु सांगुड़ी ने उनके साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

राधा आर्या का कहना है कि एक ओर कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तर की एक वरिष्ठ नेता पीड़ित पक्ष का साथ देने के बजाय मामले को दबाने और केस वापस लेने का दबाव बना रही हैं।

हालांकि जब उस प्रदेश स्तरीय महिला पदाधिकारी के बारे में पूछा गया तो राधा आर्या ने कहा कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस नेता का नाम सार्वजनिक करेंगी, जो उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रही हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि इस तरह का आंतरिक विवाद जारी रहा तो इसका असर आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।

Link copied to clipboard!