हल्द्वानी: यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
। यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू का राजपुरा स्थित उनके आवास कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि हेमन्त साहू ने हमेशा समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके नेतृत्व में हुए जन आंदोलनों ने आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Handy Tools For You

युवा नेता सचिन राठौर ने कहा कि हेमन्त साहू सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद, युवाओं को संगठित करने और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। उनके कार्यों के कारण युवाओं और आम जनता में उनके प्रति विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
वहीं, राज्य आंदोलनकारी राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि साहू के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर हेमन्त साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सचिन राठौर, जसविंदर भसीन, मेहुल साह, मयंक गोस्वामी, रेखा जाटव, मोनू चौहान, आनिता आर्या, शाहनवाज मालिक और सुशील मसीह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
