Tuesday, April 14, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, बच्चे को देखने के दौरान हुआ हादसा“संविधान बचाओ, देश बचाओ दिवस” के रूप में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, विचार गोष्ठी में उठी आवाजहल्द्वानी: अंबेडकर जयंती पर सहभोज व सम्मान समारोह, कोश्यारी और मेयर बिष्ट रहे मुख्य अतिथिनैनीताल में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर: 129 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिलेभर में सघन कार्रवाईकिच्छा: विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए विधायक तिलक राज बेहड़, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटमतीसरी मंजिल से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, बच्चे को देखने के दौरान हुआ हादसा“संविधान बचाओ, देश बचाओ दिवस” के रूप में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, विचार गोष्ठी में उठी आवाजहल्द्वानी: अंबेडकर जयंती पर सहभोज व सम्मान समारोह, कोश्यारी और मेयर बिष्ट रहे मुख्य अतिथिनैनीताल में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर: 129 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिलेभर में सघन कार्रवाईकिच्छा: विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए विधायक तिलक राज बेहड़, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

किच्छा: विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए विधायक तिलक राज बेहड़, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

| April 14, 2026 | 6 hours ago | 1 min read

किच्छा। क्षेत्रीय विधायक ने आवास विकास स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, यूएसडीडीए जल योजना और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विधायक बेहड़ ने स्पष्ट कहा कि किच्छा के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आदित्य चौक से डीडी चौक तक सड़क चौड़ीकरण की बहुप्रतीक्षित योजना अब उनके प्रयासों से शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पहले पानी की पाइपलाइन और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य समय पर पूरा किया जाए।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल संस्थान और यूएसडीडीए द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, वहीं विद्युत पोल शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ होगी। विधायक ने सभी संबंधित विभागों को अप्रैल माह के भीतर कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।

इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि दूसरे चरण में तेजी से काम शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के बीच डिवाइडर, लाइट और पौधारोपण कर मार्ग को सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

विधायक बेहड़ ने विशेष रूप से यूएसडीडीए जल योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां पाइपलाइन डाली जाए, वहां उच्च गुणवत्ता की सीसी सड़कें बनाई जाएं। साथ ही जिन बस्तियों में नई पाइपलाइन डाली जा रही है, वहां कार्य पूर्ण होते ही सड़कों का निर्माण कराया जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किच्छा की हर गली और सड़क को बेहतर और टिकाऊ बनाना है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और जल संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!