Friday, June 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी मंडी बाईपास बना अवैध बस अड्डा, प्रशासन मौनदिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, होटल-होमस्टे का होगा फायर सेफ्टी ऑडिटहल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सवबिना कोचिंग नैनीताल की परवीन अजहर बनीं उप शिक्षा अधिकारी,21 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान, फर्जी रजिस्ट्रियों और बढ़ती चोरियों पर गरजे विधायक तिलक राज बेहड़हल्द्वानी मंडी बाईपास बना अवैध बस अड्डा, प्रशासन मौनदिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, होटल-होमस्टे का होगा फायर सेफ्टी ऑडिटहल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सवबिना कोचिंग नैनीताल की परवीन अजहर बनीं उप शिक्षा अधिकारी,21 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान, फर्जी रजिस्ट्रियों और बढ़ती चोरियों पर गरजे विधायक तिलक राज बेहड़

तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, बच्चे को देखने के दौरान हुआ हादसा

| April 14, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी (उत्तराखंड)। शहर के हल्दूचौड़ क्षेत्र में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां अपने बच्चे को देखने के लिए बालकनी से झुकी एक महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से की रहने वाली 30 वर्षीय मुन्नी देवी अपने पति जीवन कुमार और दो छोटे बच्चों के साथ हल्दूचौड़ स्थित तारा कॉम्प्लेक्स में किराए पर रहती थीं। सोमवार शाम उनका बेटा नीचे खेल रहा था। बच्चे को देखने और आवाज देने के लिए मुन्नी देवी बालकनी की रेलिंग के सहारे झुकीं, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे कंक्रीट सड़क पर जा गिरीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के समय मृतका का पति ड्यूटी पर था। घटना की सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा, जहां पत्नी की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में मामला पैर फिसलने और संतुलन बिगड़ने का बताया जा रहा है।

मंगलवार को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा ले गए। इस दुखद घटना ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में बालकनी की सुरक्षा और सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Link copied to clipboard!