Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

देहरादून से बड़ी खबर | धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

| March 20, 2026 | 2 weeks ago | 1 min read

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। लोकभवन में आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा कार्यक्रम महज 15 मिनट में संपन्न हुआ।

इन नेताओं को बनाया गया मंत्री

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं में

  • मदन कौशिक
  • प्रदीप बत्रा
  • खजान दास
  • राम सिंह कैड़ा
  • भारत सिंह चौधरी

खास बात यह रही कि भारत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर समारोह को अलग पहचान दी।

सभी रिक्त पद अब भरे

इस विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर दिए गए हैं।
पहले तीन पद रिक्त थे, जबकि स्वर्गीय चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद खाली हो गए थे।

संतुलन और प्रदर्शन पर फोकस

सरकार ने मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्य और प्रदर्शन को आधार बनाया है।
साथ ही गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक और जातीय समीकरण, तथा युवाओं के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार की गई है।

आगे और नियुक्तियों की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक सरकार अब जल्द ही निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां कर सकती है। करीब दो दर्जन पदों पर दायित्वधारी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

👉 कुल मिलाकर धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के जरिए राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

Link copied to clipboard!