Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी से बड़ी खबर | सुशीला तिवारी अस्पताल पर NHRC में शिकायत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

| March 20, 2026 | 7 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के कोटाबाग निवासी कुलदीप तड़ियाल ने (NHRC) में शिकायत दर्ज कर हल्द्वानी स्थित की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में कहा गया है कि कुमाऊं और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए यह अस्पताल प्रमुख सरकारी चिकित्सा केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में गरीब और मध्यमवर्गीय मरीज इलाज के लिए निर्भर हैं। बावजूद इसके, अस्पताल में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव, जरूरी उपकरणों की कमी और प्रशासनिक अव्यवस्था जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

आरटीआई से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच अस्पताल में इलाज के दौरान 6084 से अधिक मौतें दर्ज हुई हैं। इसे लेकर चिकित्सा लापरवाही, प्रशासनिक विफलता और मरीजों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।

 /></div>




<p class=कुलदीप तड़ियाल का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को पहले भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने NHRC से मामले की स्वतंत्र जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और जल्द कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि वह पहाड़ी क्षेत्रों के अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के मुद्दे को भी उजागर करेंगे।

#Haldwani #Nainital #UttarakhandNews #HealthSystem #BreakingNews

Link copied to clipboard!