Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

| July 30, 2026 | 2 months ago | 1 min read

I7 NEWS | हल्द्वानी

हल्द्वानी | 29 जुलाई 2026

नैनीताल पुलिस में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे मुखानी थानाध्यक्ष सुशील चन्द्र जोशी को उपनिरीक्षक (SI) से निरीक्षक (Inspector) पद पर पदोन्नत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने एसएसपी कार्यालय, हल्द्वानी में आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी के दौरान उनके कंधों पर इंस्पेक्टर के सितारे सजाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 /></div>




<figure class=

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिस अधिकारी की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक सुशील जोशी अपनी कार्यशैली और जनसेवा की भावना के साथ नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

बनभूलपुरा में भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

निरीक्षक सुशील जोशी ने 10 अक्टूबर 2001 को उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के रूप में सेवा शुरू की थी। वर्ष 2008 में विभागीय परीक्षा पास कर उपनिरीक्षक बने। उन्होंने उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

नैनीताल जनपद में उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, ज्योलीकोट, काठगोदाम, लामाचौड़, मेडिकल और बैलपड़ाव सहित कई चौकियों में चौकी प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वे कोतवाली बनभूलपुरा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में भी तैनात रहे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे थानाध्यक्ष मुखानी के पद पर कार्यरत हैं।

मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

पीपिंग सेरेमनी में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, वाचक एसएसपी रमेश सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने निरीक्षक सुशील जोशी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

— I7 NEWS

Link copied to clipboard!