Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

व्यापारियों को बड़ी राहत: नगर निगम ने किराया वृद्धि पर लिया बड़ा फैसला, महापौर गजराज सिंह बिष्ट का हुआ सम्मान

| July 28, 2026 | 2 months ago | 0 min read

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा प्रस्तावित दुकानों के किराये में वृद्धि को लेकर व्यापारियों की चिंता के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति के अनुरोध पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, संदीप गांधी, राजीव बग्गा, अवनीश राजपाल, कनिष्क ढींगरा और कनिका वासुदेवा ने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित पांच गुना किराया वृद्धि पर पुनर्विचार करने और व्यापारियों को राहत देने का अनुरोध किया था।

 /></div>




<p class=महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त परितोष वर्मा, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल (मुन्ना जी) तथा महेश पाठक के साथ चर्चा की। इसके बाद व्यापारियों के हित में किराया निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बताया गया कि महापौर के प्रयासों से ₹1 के स्थान पर ₹1.50 किराया निर्धारित करने के अनुरोध को स्वीकार किया गया, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, दो मंजिला निर्माण के लिए सरल एवं आसान प्रक्रिया के तहत अनुमति देने का निर्णय भी लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के विस्तार और विकास में काफी सुविधा मिलेगी।

निर्णय के बाद व्यापारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी व्यापारी भाइयों ने महापौर गजराज सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर उनका सम्मान और अभिनंदन किया।

व्यापारियों ने इस जनहितकारी पहल में सहयोग देने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, योगेश शर्मा, पंकज कपूर, आशीष मल्होत्रा, राजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, नंदकिशोर वर्मा तथा पार्षद प्रतिनिधि गोपाल भट्ट का भी आभार व्यक्त किया।

व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम के इस फैसले से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और भविष्य में बाजार के विकास को नई गति मिलेगी।

Link copied to clipboard!