Wednesday, August 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का जश्न, प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस बने निरीक्षक

| June 18, 2026 | 2 months ago | 1 min read

नैनीताल, 18 जून। नैनीताल पुलिस परिवार में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला जब जनपद में तैनात उप निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण पदोन्नति प्राप्त हुई है।

पुलिस विभाग में लंबे समय तक उप निरीक्षक के रूप में सेवाएं देने के बाद निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस को नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में आयोजित इस पीपिंग सेरेमनी ने न केवल पदोन्नत अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के साथ सेवा देने के लिए भी प्रेरित किया।

I7 NEWS की ओर से निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं निरीक्षक मोहम्मद यूनुस को पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🎉💐

Link copied to clipboard!