Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

हल्द्वानी-काठगोदाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 220 करोड़ के प्रोजेक्ट मंत्री को सौंपे

| June 9, 2026 | 3 months ago | 1 min read

हल्द्वानी/देहरादून, 09 जून 2026।
देहरादून स्थित शहरी विकास विभाग निदेशालय के सभागार में मंगलवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में नगर निगमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी महापौर एवं नगर आयुक्तों ने सहभागिता कर अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की ओर से महापौर गजराज बिष्ट ने शहर में संचालित विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और विभागीय सचिवों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा की गई।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए सड़क निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, गूल एवं नालियों के पुनर्निर्माण, विभिन्न भवन निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत लगभग 220 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तैयार कर मंत्री को सौंपे गए हैं। इन योजनाओं के माध्यम से हल्द्वानी-काठगोदाम को विकसित और आधुनिक शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

 /></div>




<p class=उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को मिलकर स्वच्छ, सुंदर और विकसित हल्द्वानी बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए।

बैठक में नगर निगम सचिव नीतीश झा, निदेशक विनोद गोस्वामी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं आयुक्त उपस्थित रहे।

Link copied to clipboard!