Saturday, May 2, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानहल्द्वानी में 3 मई को होगा भव्य “अनसुने दैनिक नायक” सम्मान समारोहबड़ी कार्रवाई: हल्द्वानी-नैनीताल के 17 स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबों और अवैध फीस पर जिला प्रशासन का डंडाहल्द्वानी में अवैध निर्माण का खेल! प्रशासन पर उठे बड़े सवाल ?उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफलबियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानहल्द्वानी में 3 मई को होगा भव्य “अनसुने दैनिक नायक” सम्मान समारोहबड़ी कार्रवाई: हल्द्वानी-नैनीताल के 17 स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबों और अवैध फीस पर जिला प्रशासन का डंडाहल्द्वानी में अवैध निर्माण का खेल! प्रशासन पर उठे बड़े सवाल ?उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल

हल्द्वानी में 3 मई को होगा भव्य “अनसुने दैनिक नायक” सम्मान समारोह

| May 2, 2026 | 4 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी/काठगोदाम से बड़ी खबर

हल्द्वानी। के 45 वर्ष पूर्ण होने और आध्यात्मिक गुरु के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 3 मई 2026 को हल्द्वानी में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम “अनसुने दैनिक नायक” (Unsung Everyday Heroes) सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य सभागार में दोपहर 3:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित होगा।

प्रमुख अतिथि रहेंगे शामिल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा हल्द्वानी के मेयर , जनपद के एसएसपी और स्कूल के डायरेक्टर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

किन्हें मिलेगा सम्मान

यह समारोह उन ‘अनसुने नायकों’ को समर्पित है, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाज सेवा में जुटे हैं। कुमाऊँ मंडल के ऐसे युवाओं, खेल प्रतिभाओं और सेवाभावी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

स्वयंसेवकों का होगा महासंगम

कार्यक्रम में कुमाऊँ मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से संस्था के एपेक्स बॉडी मेंबर्स, टीचर्स, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह आयोजन “तनावमुक्त और हिंसामुक्त समाज” के संकल्प को आगे बढ़ाने का भी संदेश देगा।

182 देशों में सक्रिय है संस्था

पिछले 45 वर्षों में आर्ट ऑफ लिविंग ने 182 से अधिक देशों में करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, शिक्षा और जेल पुनर्वास जैसे क्षेत्रों में संस्था का कार्य उल्लेखनीय रहा है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, करुणा और समाजहित के कार्यों को नई पहचान देने की पहल की जा रही है।

आयोजक: आर्ट ऑफ लिविंग, कुमाऊँ मंडल, उत्तराखंड
दिनांक: 3 मई 2026
समय: दोपहर 3:30 बजे
स्थान: इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम

आमंत्रण: सभी प्रेस प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की कवरेज हेतु आमंत्रित किया गया है।

रिपोर्ट: उद्योग भारती पांडे
मो.: 9149344462

Link copied to clipboard!