Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

| April 19, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी | 18 अप्रैल 2026

हल्द्वानी के कैम्प कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और ओबीसी प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

 /></div>




<figure class=

कार्यक्रम के दौरान भवाली निवासी जितेंद्र कुमार ने ड्रग लाइसेंस आवेदन बार-बार निरस्त होने की समस्या रखी। आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद उनका आवेदन 17 अप्रैल 2026 को स्वीकृत कर दिया गया।

वहीं, मंगल पड़ाव की विद्यावती ने अपने दिवंगत पति की दो साल की बकाया सैलरी दिलाने की गुहार लगाई, जिस पर आयुक्त ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

रामनगर की पार्वती रावत ने भूमि विवाद का मामला उठाया, जिसमें आयुक्त ने तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, बरेली रोड निवासी माया जोशी ने आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की स्कूल फीस जमा न कर पाने की समस्या बताई। इस पर आयुक्त ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर तत्काल समाधान कराया।

जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की गई।

Link copied to clipboard!