Thursday, September 10, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

नई दिल्ली में सांसद अजय भट्ट की रेल मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं को रखा प्रमुखता से

| April 18, 2026 | 5 months ago | 1 min read

नई दिल्ली | शनिवार

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेलवे समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को उत्तराखंड में संचालित हो रही विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ नई ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, कनेक्टिविटी सुधार और यात्रियों को होने वाली परेशानियों के समाधान पर विशेष जोर दिया।

 /></div>




<p class=बैठक के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई अहम मुद्दों को उठाते हुए रेल मंत्री को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और क्षेत्र को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Link copied to clipboard!