Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

ग्रामीण सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, जंगली जानवरों से बचाव के लिए ठोस कदमों की मांग

| April 4, 2026 | 5 months ago | 1 min read

कालाढूंगी/ग्रामीण क्षेत्र।
ग्रामीण इलाकों में बढ़ते जंगली जानवरों के खतरे को लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस दौरान ने प्रमुख रूप से मुद्दा उठाते हुए कहा कि सबसे पहले पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को जंगलों की ओर न जाना पड़े और जोखिम कम हो सके।

उन्होंने गांवों में सौर ऊर्जा आधारित लाइटें लगाने की मांग भी की, जिससे रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ती है, जिसे रोका जा सकता है।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

नीरज तिवारी ने सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए सौर ऊर्जा आधारित फेंसिंग लगाने पर भी जोर दिया। उनका मानना है कि इससे जंगली जानवरों की गांव में एंट्री रोकी जा सकेगी और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 /></div>




<p class=वहीं कालाढूंगी क्षेत्र में भूपेंद्र सिंह की हाथी के हमले में हुई मौत को उन्होंने बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस मामले में नीरज तिवारी ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर गंभीरता से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Link copied to clipboard!