Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

सितारगंज में तकमील-ए-कुरआन पर दिखी भाईचारे की मिसाल, मौलाना को ई-स्कूटी भेंट

| March 19, 2026 | 7 months ago | 1 min read

सितारगंज नगर के वार्ड नंबर 1 स्थित दादी मां कॉलोनी की हुसैनी मस्जिद में तकमील-ए-कुरआन के पवित्र मौके पर एक भव्य और रूहानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भाईचारे, मोहब्बत और दीनदारी का सुंदर संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और कुरआन पाक की तकमील की खुशी में अपनी अकीदत पेश की। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुशीर अहमद लारी समेत बस्ती के जिम्मेदार लोगों ने समाज में दीन-ए-इस्लाम की तालीम और सेवा में अहम योगदान देने वाले मौलाना सैयद महबूब अली को सम्मानित किया।

इस दौरान मौलाना को बतौर तोहफा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की गई, जिससे पूरा माहौल तालियों और दुआओं से गूंज उठा। साथ ही, कुरआन पाक सुनाने और सुनने वाले हाफिजों को भी विशेष इनाम और नजराना देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

 /></div>




<p class=मौजूद उलेमा-ए-किराम और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इमामों और दीन के खिदमतगारों का सम्मान नई पीढ़ी में दीन के प्रति लगाव और अच्छे संस्कार विकसित करता है, साथ ही समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत बनाता है।

बताया गया कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में यह पहला मौका है जब किसी इमाम को इस तरह सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में खासा उत्साह और गर्व देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में मौलाना सैयद महबूब अली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज में अमन, भाईचारा और इंसानियत को कायम रखने का संदेश दिया।

Link copied to clipboard!