Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

काठगोदाम में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

| March 19, 2026 | 7 months ago | 1 min read

हल्द्वानी/नैनीताल। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत काठगोदाम पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान गोविंद ग्राम मार्ग के पास खेड़ा क्षेत्र से अभियुक्त अतुल बिष्ट को 52 पाउच अवैध टेट्रा माल्टा मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में मित्र कॉलोनी बेड़ी खत्ता तिराहे के पास से शंकर लाल को 54 पाउच अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

 /></div>




<p class=दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना काठगोदाम में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Link copied to clipboard!