Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

चित्रशिला घाट पर संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ सफाई अभियान,

| February 23, 2025 | 1 year ago | 1 min read

500 से अधिक वालंटियर्स ने की सेवा

हल्द्वानी, 23 फरवरी 2025 – संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत रविवार को ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्यमंत्री श्री दिनेश आर्या ने चित्रशिला घाट, गार्गी नदी और विद्युत शवदाह गृह की सफाई कर किया। इस मौके पर जोन 57 नैनीताल के जोनल इंचार्ज श्री जसविंदर सिंह ने मंत्री जी का स्वागत किया और मिशन की सेवा भावनाओं को साझा किया।

स्वयंसेवकों ने घाट को किया स्वच्छ

इस सफाई अभियान में 500 से अधिक वालंटियर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। घाट की सफाई के दौरान स्वयंसेवकों ने कचरा उठाने, जल स्रोतों की सफाई करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का कार्य किया। मंत्री श्री दिनेश आर्या ने निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे इस अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि,”जिस तरह हम अपने घरों की सफाई करते हैं, ठीक उसी तरह हमें अपने सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखना चाहिए।”

बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन

यह विशेष आयोजन बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस मौके पर संत निरंकारी मिशन हल्द्वानी ब्रांच के संयोजक श्री आनंद सिंह नेगी ने बताया कि,”मिशन का उद्देश्य सिर्फ सफाई अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना भी है।”

27 राज्यों में 1600 से अधिक स्थानों पर होगा अभियान

संत निरंकारी मिशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी दी कि यह अभियान देशभर के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1600 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। यह पहल जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रोजेक्ट अमृत – जल संरक्षण की अनूठी पहलप्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग

अभियान की सफलता में जिलाधिकारी नैनीताल, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी, नगर निगम मेयर हल्द्वानी और स्थानीय पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संत निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवकों ने भी अपने तन-मन से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Link copied to clipboard!