Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

accident in कैची धाम

| June 14, 2024 | 2 years ago | 1 min read

कैंची धाम मेले की ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों को कार ने मारी टक्कर: SSP नैनीताल ने तत्परता से किया प्राथमिक उपचार और भेजा अस्पताल

नैनीताल, 14 जून: अल्मोड़ा जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। कैंची धाम मेले की ड्यूटी पर जा रहे म0का0 मोनिका और का0 बालम सिंह का दोपहिया वाहन निगलाट के पास एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।

SSP Nainital की त्वरित कार्रवाई

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही SSP नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा, जो स्वयं कैची मेले की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में थे, ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायल पुलिसकर्मियों को देखकर SSP मीणा ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत अपने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल पुलिसकर्मियों को शीघ्र हल्द्वानी भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटनास्थल पर तैनात अधिकारी

घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम/यातायात) नैनीताल, श्री हरबंस सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली, डी0आर0 वर्मा, भी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लिया

घटना के बाद से पुलिस विभाग में सभी स्तरों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, और कैची मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे सुनिश्चित करेंगे कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहें और कोई अप्रिय घटना न हो।

Link copied to clipboard!