Thursday, May 21, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

दमुवाढूँगा, हल्द्वानी में भीम आर्मी की सदस्यता अभियान सभा का आयोजन, मनोज कुमार बने नगर सचिव

| July 28, 2025 | 10 months ago | 0 min read

दमुवाढूँगा, हल्द्वानी में भीम आर्मी की सदस्यता अभियान सभा का आयोजन, मनोज कुमार बने नगर सचिव

— सामाजिक न्याय और दलित अधिकारों की लड़ाई को नया बल देने के उद्देश्य से भीम आर्मी द्वारा दमुवाढूँगा क्षेत्र में एक प्रभावशाली सदस्यता अभियान सभा का आयोजन किया गया। यह सभा क्षेत्रीय जनता की सक्रिय भागीदारी और जोश के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।

सभा की अध्यक्षता भीम आर्मी के जिला सचिव जीतराम ने की, जबकि संचालन की ज़िम्मेदारी नफीस अहमद खान ने निभाई, जो वर्तमान में भीम आर्मी के हल्द्वानी जिलाध्यक्ष हैं। सभा की शुरुआत में ही नफीस अहमद खान ने सरकार की नीतियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि “डबल इंजन की सरकार” नगर निगम के माध्यम से आम लोगों के मकानों को निशाना बना रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाने की योजनाएं बनभूलपुरा, राजपुरा, आवास विकास और दमुवाढूँगा जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से बनाई जा रही हैं।

नफीस खान ने कहा, “यह केवल एक क्षेत्र की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे भारत के नागरिकों की लड़ाई है। सरकार के बुलडोज़र नीति के खिलाफ एकता और संगठित प्रतिरोध ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें जाति, धर्म, क्षेत्र से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा।” उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भीम आर्मी के बैनर तले संगठित होकर सरकार की उजाड़नीति को चुनौती दें।

सभा में मनोज कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने भीम आर्मी की सदस्यता ली। इस मौके पर एडवोकेट चंद्रशेखर आर्य, मनोज कुमार विश्वकर्मा, भगत राम, तेजराम आर्य, चंद्रकांत, प्रेम राम, मुकेश चंद्र, जीवन चंद्र, राज, प्रेम प्रकाश, जगदीश आर्य, राजेंद्र प्रसाद सहित कई अन्य लोगों ने संगठन से जुड़कर सामाजिक न्याय की इस मुहिम को मज़बूती प्रदान की।

संगठन में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए मनोज कुमार को “नगर सचिव” पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर सभा में ज़ोरदार तालियों और नारों के साथ स्वागत किया गया।

सभा में उपस्थित अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में सिराज अहमद, सुंदर लाल बौद्ध, महेश चंद्र, हरीश लोधी, फ़िरोज़ खान, संजय कुमार टम्टा, हयात राम टम्टा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का नाम भी प्रमुखता से सामने आया। इन सभी ने एक स्वर में दलितों, पिछड़ों, और शोषित वर्ग के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

सभा के अंत में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भीम आर्मी अब हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी। आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा और ज़मीनी स्तर पर सामाजिक न्याय की आवाज़ को और ऊँचा किया जाएगा।

Link copied to clipboard!