Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्यों की पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रशंसा की

| March 29, 2024 | 2 years ago | 1 min read

थाना बनभूलपुरा का रहा 94 प्रतिशत दोषसिद्धि

आरोपियों को सजा दिलाने में राज्य के पुलिस थानों में थाना बनभूलपुरा का रहा 94 प्रतिशत दोषसिद्धि दर, पुलिस मुख्यालय ने की प्रशंसा*DGSP/IGSP Conference-2022 की संस्तुति संख्याः 41 में राज्य के पुलिस स्टेशन्स में दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) बढ़ाए जाने हेतु उनमें प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी पुलिस थानों का वर्ष 2023 में दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) के प्रदर्शन का विवरण प्राप्त कर उनकी संवीक्षा (Scrutiny) की गई। संवीक्षा उपरांत जनपद के *थाना बनभूलपुरा का वर्ष 2023* में दोषसिद्धि दर प्रदर्शन *(Conviction Rate Performance) 94 प्रतिशत* रहा । *श्री ए०पी० अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड* ने थाना- बनभूलपुरा द्वारा उच्च दोषसिद्धि दर बनाए रखने हेतु की गई कड़ी मेहनत व परिश्रम की सराहना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए थाना- बनभूलपुरा के *थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी एवं नियुक्त अधीनस्थ स्टॉफ* की प्रशंसा की है। उनके द्वारा पुलिस टीम का उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिस पर *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा भी थाने की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गई हैं और जिले के अन्य पुलिस थानों को भी इसका अनुसरण करते हुए निरंतर इस दिशा में कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

नीरज भकूनी एक अद्भुत उदाहरण हैं

थाना इंचार्ज नीरज भकूनी एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी हैं जो अपने दायरे में समाज की सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था को सुनिश्चित करने में महारती हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और निष्ठा का सम्मान किया जाता है, जो उन्हें समाज के लिए अद्वितीय बनाता है। उनका सहयोग और नेतृत्व संवेदनशीलता के साथ थाना को सशक्त बनाता है और उन्हें अपराध के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी बनाता है। नीरज भकूनी एक अद्भुत उदाहरण हैं जो अपने कार्य के माध्यम से समाज को सुरक्षित और स्थिर बनाने में सक्रिय रूप से योगदान कर रहे हैं। उनकी विशेष योगदान को सराहा जाता है और उन्हें आदर्श पुलिस अधिकारी के रूप में देखा जाता है।

Link copied to clipboard!