UTTRAKHAND

प्रशासक पद से हटे मुकेश बोरा, UCDF में बदलाव के आदेश जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
प्रशासक पद से हटे मुकेश बोरा, UCDF में बदलाव के आदेश जारी

हल्द्वानी: निदेशक डेरी विकास बने उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन के प्रशासक

प्रशासक नियुक्ति का आदेश उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) में निबन्धक दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा आदेश संख्या सी-3081 / विधि/सह०/ प्रशा० नियुक्ति-पत्रा0/2021-22 दिनांक 05 जनवरी, 2022 के तहत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इस आदेश के अनुसार, श्री मुकेश बोरा, जो नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, लालकुआं के अध्यक्ष हैं, को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) का प्रशासक नियुक्त किया गया था।निदेशक डेरी विकास बने नए प्रशासक उत्तराखण्ड सहकारी समिति अधिनियम-2003 की धारा-29 (5) (ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) की प्रबन्ध कमेटी का पुनर्गठन होने तक निदेशक, डेरी विकास उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) को प्रशासक नियुक्त किया गया है।समिति के कार्यकलापों का प्रबन्धन इस नियुक्ति का उद्देश्य है कि जब तक प्रबन्ध कमेटी का पुनर्गठन नहीं होता, तब तक समिति के सभी कार्यकलापों का उचित प्रबन्धन हो सके।इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि० के कार्यकलापों में संभावित बदलाव आ सकते हैं।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 1 September, 2024 12:55 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)