Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

| August 15, 2026 | 2 months ago | 1 min read

नैनीताल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नैनीताल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और 14 अगस्त की रात से ही व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 /></div>




<figure class=

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

सार्वजनिक स्थानों से लेकर बॉर्डर तक सघन चेकिंग

एसएसपी के निर्देशों के बाद नैनीताल पुलिस की टीमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबों और सराय में भी पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ाई गई है।

इसके अलावा जिले के अंतर-जनपदीय बॉर्डर क्षेत्रों में भी पुलिस की विशेष निगरानी है। यहां संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है तथा पहचान का सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है तो बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें। इसके लिए आपातकालीन सेवा 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी स्तरों पर सतर्कता बरती जा रही है और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

Link copied to clipboard!