Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
सरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्रसरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्र

नैनीताल: कुमाऊंनी–गढ़वाली लोक गाथाओं को हाईटेक तकनीक से मिले वैश्विक पहचान – हेमंत पांडे

| January 23, 2026 | 2 months ago | 1 min read


नैनीताल। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा है कि उत्तराखंड की कुमाऊंनी और गढ़वाली लोक गाथाओं में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं। नैनीताल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि इन लोक कथाओं को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के मानकों के साथ फिल्म या वेब सीरीज के रूप में प्रस्तुत किया जाए, तो यह कंटेंट दुनिया भर में सराहा जा सकता है।


हेमंत पांडे ने कहा कि पहाड़ की कहानियों में संघर्ष, संवेदना और सच्चे जीवन के अनुभव छिपे हैं, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी वैश्विक प्लेटफॉर्म पर हाईटेक कंटेंट देख रही है, ऐसे में अपनी लोक संस्कृति को भी उसी स्तर पर पेश करना समय की जरूरत है।


अभिनेता ने सुझाव दिया कि उत्तराखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTI) की स्थापना तराई के बजाय पहाड़ी क्षेत्रों में होनी चाहिए, ताकि दूरस्थ इलाकों के युवाओं को सीधे अभिनय और तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।


उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम-3’ का भी जिक्र किया, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। पांडे ने कहा कि बड़े मंचों पर काम करते हुए भी वे हमेशा अपनी जड़ों और उत्तराखंडी संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
अंत में उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को न भूलें और उसे आधुनिक स्वरूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करें। उनका मानना है कि अगर उत्तराखंड की लोक कथाओं को सही तरीके से फिल्मी माध्यम में ढाला जाए, तो यह राज्य की पहचान को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई दे सकता है।

Link copied to clipboard!