Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

गौलापार अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में EVCL क्रिकेट लीग का बड़ा फर्जीवाड़ा, 32 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

| February 6, 2026 | 2 months ago | 1 min read

I7 NEWS | हल्द्वानी

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित बहुचर्चित ई0वी0सी0एल0 (Epic Victory Cricket League) के नाम पर हुए फर्जीवाड़े का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। टीम फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के लेनदेन से जुड़े दो बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है।


मामले में वादी हेमन्त शर्मा निवासी झज्जर (हरियाणा) तथा पूर्व विधायक नारायण पाल निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार लीग आयोजक विकास ढाका ने क्रिकेट लीग के आयोजन के नाम पर हेमन्त शर्मा से 23 लाख रुपये तथा नारायण पाल से 9 लाख रुपये की ठगी की।


मामले का संज्ञान लेते हुए डॉ. मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 06 फरवरी 2026 को मल्ला काठगोदाम क्षेत्र से आरोपी विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया।


ऐसे दिया गया ठगी को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों जैसे हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार और मनप्रीत गोनी सहित कई रणजी खिलाड़ियों के खेलने का दावा कर टीम मालिकों को आकर्षित किया।


हेमन्त शर्मा ने “UP Warriors” टीम 30 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया और कुल 23 लाख रुपये का भुगतान किया। वहीं पूर्व विधायक नारायण पाल ने “उत्तराखण्ड सोल्जर्स” टीम के लिए 9 लाख रुपये नगद व प्रचार-प्रसार में खर्च किए।


टूर्नामेंट की तिथि 1 फरवरी 2026 तय होने के बावजूद आयोजन शुरू नहीं हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में जब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से जानकारी ली गई तो सामने आया कि उन्हें ऐसे किसी टूर्नामेंट की जानकारी ही नहीं थी। इसके बाद टीम मालिकों को ठगी का संदेह हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।


पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा लीग से संबंधित कोई आधिकारिक लोगो, ड्रेस या आयोजन की ठोस तैयारी भी नहीं की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पूर्व नियोजित धोखाधड़ी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब आरोपी के अन्य लेनदेन और संभावित पीड़ितों की भी जांच कर रही है।


गिरफ्तार आरोपी:
विकास ढाका पुत्र यशवीर सिंह ढाका, निवासी सेक्टर A-162, नोएडा (उत्तर प्रदेश), उम्र 35 वर्ष।

Link copied to clipboard!