Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा अब बने महाराष्ट्र पुलिस के IG,

| March 18, 2024 | 2 years ago | 1 min read

करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है. मनोज शर्मा के करियर में यह प्रगति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए पदोन्नति की मंजूरी के बाद हुई है.

मनोज शर्मा (जिनकी इंस्पायरिंग स्टोरी पर फिल्म ’12वीं फेल’ बनी) जो बीते साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रहे. अपने प्रमोशन की खबर साझा करने के लिए मनोज शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया. अपने फॉलोवर्स के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए, मनोज शर्मा ने भारतीय पुलिस सेवा के भीतर अपनी पूरी जर्नी पर बात की

करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है. मनोज शर्मा के करियर में यह प्रगति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए पदोन्नति की मंजूरी के बाद हुई है

.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा

‘एएसपी से शुरू हुआ सफर आज भारत सरकार के आदेश से आईजी बनने तक पहुंच गया है. इस लंबे सफर में मेरा साथ देने के लिए सभी का दिल से आभार.’ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे एक सच्ची प्रेरणादायक कहानी करार देते हुए बधाइयां दीं. एक शख्स ने लिखा, ‘बधाई हो, मनोज सर. आपकी कहानी ने हमें बहुत प्रेरित किया, आप इसके हकदार हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘बधाई हो! आप युवा पीढ़ी के लिए सच्ची प्रेरणा हैं.’ एक अन्य ने लिखा, ‘इस देश को आप जैसे स्पष्टवादी और ईमानदार अधिकारियों की जरूरत है.’

Link copied to clipboard!