हल्द्वानी को मिला नया ज़िला समन्वयक
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read more
हल्द्वानी, 13 जनवरी 2025हल्द्वानी नगर निगम चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज सिविल न्यायालय परिसर और उप जिलाधिकारी कार्यालय में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से नगर निगम क्षेत्र में सुशासन और विकास को गति मिलेगी।



गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी दिलाने की बात करने वाली पार्टी ने समाजवादी पार्टी का सहारा लेकर अपनी साख पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस को जनता हर चुनाव में नकार रही है। गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी की जनता से तीसरी बार भाजपा का मेयर चुनने की अपील की, ताकि हल्द्वानी को देश का सबसे सुंदर और स्वच्छ शहर बनाया जा सके।
आज के प्रचार अभियान की शुरुआत गजराज बिष्ट ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से समर्थन मांगकर की। इसके बाद छड़ायल वार्ड 43 में विशाल जनसभा आयोजित की गई। इसके अलावा समरथ गार्डन वार्ड 41, दुर्गेश कॉलोनी वार्ड 48, और हिमालय फार्म वार्ड 20 में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।

समरथ गार्डन वार्ड 41 में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देते हुए बड़ी बैठक आयोजित की। बैठक में लगभग 1,000 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। गजराज बिष्ट ने पूर्व सैनिकों की सेवाओं का सम्मान करते हुए उनके क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया।
गजराज बिष्ट ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के मेयर के नेतृत्व में हल्द्वानी में जो विकास कार्य हुए हैं, उनका श्रेय जनता को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण, और संकल्प-संतुष्टि” मंत्र का उल्लेख करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने का वादा किया।
छड़ायल में आयोजित जनसभा में गजराज बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर अपनी कमजोरी साबित की है। उन्होंने जनता से कांग्रेस को विकास विरोधी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए सबक सिखाने की अपील की।
चुनाव प्रचार में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में स्थानीय जनता व पूर्व सैनिक शामिल हुए।
23 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने जनता से भाजपा के सुशासन और विकास के लिए समर्थन मांगा।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read moreहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को…
Read moreभीमताल।माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के…
Read more