Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

गुरु मां लोहड़ी उत्सव 11 जनवरी को धूमधाम से आयोजित

| January 9, 2025 | 1 year ago | 0 min read

वॉइस ऑफ़ पंजाब के सिंगर मनीष कबीर करेंगे धमाकेदार प्रस्तुति

हल्द्वानी: हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा 11 जनवरी को रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में शाम 5 बजे से गुरु मां लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में वॉइस ऑफ़ पंजाब के सिंगर मनीष कबीर पंजाबी थीम पर विशेष प्रस्तुति देंगे।

200 बच्चों द्वारा मंच पर पंजाबी लोहड़ी थीम पर प्रस्तुति

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष लोहड़ी उत्सव को भव्यता के साथ मनाने की योजना बनाई गई है। विभिन्न डांस एकेडमियों से जुड़े करीब 200 बच्चे मंच पर पंजाबी लोहड़ी थीम पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

मेधावी छात्रों और समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान

संस्था अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि जिन पंजाबी छात्रों ने 10वीं और 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें स्व. रमेश चंद्र मोंगा की स्मृति में आम्रपाली यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।वहीं, सहसंयोजक राजीव बग्गा ने जानकारी दी कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को स्व. प्यारा चंद ढींगरा स्मृति संस्था सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

नवजात बच्चों और नवविवाहित जोड़ों का स्वागत

महामंत्री मुकेश ढींगरा ने बताया कि जिन नवजात बच्चों और नवविवाहित जोड़ों की यह पहली लोहड़ी है, उनके साथ लोहड़ी प्रज्ज्वलन किया जाएगा। उन्हें विशेष उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

उत्सव को सफल बनाने में जुटे 50 से अधिक कार्यकर्ता

संस्था उपाध्यक्ष संजील आनंद ने बताया कि लोहड़ी उत्सव को सफल बनाने में संस्था के 50 से अधिक कार्यकर्ता, युवा और पंजाबी वूमेन क्लब की महिलाएं जुटी हुई हैं।

प्रेस वार्ता में मौजूद सदस्यइस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, संरक्षक सुभाष मोंगा, अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, महामंत्री मुकेश ढींगरा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, उमंग वासुदेवा, संदीप गांधी, महेश आहूजा, राजीव मल्होत्रा, रश्मि राजपाल, अर्चना गुलाटी, अवनीश राजपाल, कनिष्क धींगरा, शिखर आहूजा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Link copied to clipboard!