Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

| August 15, 2026 | 2 months ago | 1 min read

रिपोर्ट: I7 News | नैनीताल

नैनीताल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में आजादी का पावन पर्व धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया। जनपद के सभी थानों, पुलिस कार्यालयों और विभिन्न इकाइयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। पुलिस लाइन नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने ध्वजारोहण किया।

 /></div>




<p class=

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों तथा देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया। एसएसपी ने पुलिस बल को मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा करने और ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस हाईकोर्ट राजेश कुमार भट्ट, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह और निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य करने वाले नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिह्नों से सम्मानित किया गया।

एसपी संचार रेवाधर मठपाल को उनकी सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सेवा के आधार पर उप निरीक्षक चंद्रशेखर और अपर उप निरीक्षक जानकी वर्मा को सम्मानित किया गया।

डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से अपर उप निरीक्षक हरीश चंद्र को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट कार्य के लिए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र राम, आरक्षी शंकर नाथ तथा उप निरीक्षक दिलीप सिंह को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा घोषित डीजीपी डिस्क ‘सिल्वर’ से भी अधिकारियों एवं कर्मचारी को अलंकृत किया गया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता उच्च न्यायालय नैनीताल राजेश कुमार भट्ट, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और आरक्षी मुन्नी देवी लोहानी शामिल रहे।

एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलने से अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

एसएसपी ने उम्मीद जताई कि नैनीताल पुलिस का प्रत्येक जवान इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा, कानून-व्यवस्था और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में आगे भी उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।

इधर, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नैनीताल, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी तथा जिले के अन्य अधिकारियों, थाना प्रभारियों और अग्निशमन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों, थानों एवं फायर स्टेशनों में पुलिस बल के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और तिरंगे को सलामी दी।

I7 News के लिए यह स्वतंत्रता दिवस समारोह नैनीताल पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, देशभक्ति और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान देने का संदेश देता है।

Link copied to clipboard!