🚨 BREAKING:
हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही अर्टिगा कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक रुद्रपुर से एसी का काम करके हल्द्वानी लौट रहे थे। इसी दौरान अर्टिगा कार ने कथित तौर पर रॉन्ग साइड में आकर स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरसलान के हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं, जबकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। दोनों घायल सड़क किनारे घास में पड़े रहे। काफी देर बाद राहगीरों ने उन्हें देखा और पहचान के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में शामिल अर्टिगा का नंबर UP16 ET 4772 बताया जा रहा है। वाहन सवारों के मौके से फरार होने के कारण यह मामला हिट एंड रन के तौर पर सामने आया है।
घायल अरसलान के पिता वाजिद भाई विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सवाल बड़ा है—हादसे के बाद घायल सड़क किनारे पड़े रहे और कार सवार मौके से फरार हो गए। आखिर कब पकड़ा जाएगा जिम्मेदार
I7 NEWS | खबर वही, जो सवाल उठाए
i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।