Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

रानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

| July 3, 2026 | 3 months ago | 1 min read

रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ताओं की बैठक रानीखेत में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुल्तान खान ने की।

बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन तथा प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से संचालन कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

 /></div>




<p class=जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने के लिए अभी से सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सुल्तान खान ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने तथा अल्पसंख्यक समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री नजीर खान ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट शाकिर हुसैन, शक्तावत अली, बब्बू सिद्दीकी, शाहनवाज हुसैन, लियाकत अली, शोएब अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!