Saturday, June 13, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, विधायक सुमित हृदयेश ने युवाओं को दिलाई सदस्यताहल्द्वानी-काठगोदाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 220 करोड़ के प्रोजेक्ट मंत्री को सौंपेआईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ की कमान, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकताकैंची धाम मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी हाईटेककाशीपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दिया संगठन मजबूती का मंत्रहल्द्वानी में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, विधायक सुमित हृदयेश ने युवाओं को दिलाई सदस्यताहल्द्वानी-काठगोदाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 220 करोड़ के प्रोजेक्ट मंत्री को सौंपेआईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ की कमान, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकताकैंची धाम मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी हाईटेककाशीपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

21 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान, फर्जी रजिस्ट्रियों और बढ़ती चोरियों पर गरजे विधायक तिलक राज बेहड़

| June 3, 2026 | 1 week ago | 1 min read

किच्छा। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, सीलिंग भूमि के कथित दुरुपयोग, फर्जी रजिस्ट्रियों और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता और किसानों से जुड़े इन गंभीर मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विधायक बेहड़ ने कहा कि किसान पहले से ही फसलों को हुए नुकसान, प्रतिकूल मौसम, बढ़ती महंगाई और खाद की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में किच्छा चीनी मिल पर किसानों का लगभग 21 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पैसा समय पर मिलना चाहिए ताकि वे खेती-किसानी के कार्यों और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित तहसील दिवस में भी उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था तथा नाराजगी व्यक्त करते हुए भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की थी।

विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर सीलिंग की भूमि को सस्ते दामों पर खरीदने और खुर्द-बुर्द करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले न्यायालय और प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी और सीलिंग भूमि से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने क्षेत्र में सामने आ रहे दोहरी रजिस्ट्रियों के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। बेहड़ ने कहा कि लालपुर, शिमला पिस्तौर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ कॉलोनाइजर एक ही प्लॉट की दो-दो रजिस्ट्रियां कर लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी कर रहे हैं। कई मामलों में दोहरी दाखिल-खारिज तक की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में सफेदपोश नेताओं के परिवारों के नाम भी चर्चा में आए हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय लोग अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर जमीन खरीदते हैं, लेकिन उन्हें कब्जा तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने रजिस्ट्रार विभाग से ऐसे सभी मामलों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि चकौनी निवासी मुन्ना कुमार के घर हुई चोरी की घटना बेहद निंदनीय और चिंताजनrक है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि इससे पहले किच्छा, लालपुर और रामेश्वरपुर में हुई चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र की जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। विधायक ने पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

इससे पूर्व विधायक तिलक राज बेहड़ ने टीन कॉलोनी, किशनपुर वार्ड संख्या-3, नानकनगर, बंडिया वार्ड संख्या-5 और आदर्श नगर वार्ड संख्या-5 में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Link copied to clipboard!