Tuesday, May 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

मिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐप

| May 18, 2026 | 16 hours ago | 0 min read

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस द्वारा कुमाऊं परिक्षेत्र में संचालित “मिशन संवाद” अभियान पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है। लगातार बढ़ते कार्यदबाव, पारिवारिक तनाव, निजी समय की कमी और नकारात्मक विचारों जैसी चुनौतियों से जूझ रहे पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत अब तक पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के 6 हजार से अधिक लोगों ने “संवाद ऐप” डाउनलोड किया है। वहीं 1050 से अधिक टेली काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 1567 से अधिक लोगों ने विभिन्न कार्यशालाओं में भाग लिया, जबकि कुल 2617 से अधिक लोग सीधे तौर पर इस अभियान से लाभान्वित हुए हैं। अभियान के अंतर्गत ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिनमें तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, पारिवारिक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि मिशन संवाद पुलिस परिवारों को एक भरोसेमंद मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर समय पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ पुलिस बल ही समाज की बेहतर सेवा कर सकता है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पुलिस कर्मियों में तनाव नियंत्रण, क्रोध में कमी, आत्मविश्वास में वृद्धि और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिल रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में मनोवैज्ञानिक सुदृढ़ता विकसित करना है, ताकि कर्मी तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

Link copied to clipboard!