Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

खबर का असर: प्राधिकरण हरकत में—सील दोबारा लगाई, करोड़ों की डील के आरोप से बढ़ी हलचल

| April 8, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। सरकारी (खाम) जमीन पर कथित अवैध दुकानों के मामले में I7 News की खबर का असर साफ दिखने लगा है। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर दुकानों के बाहर दोबारा सीलिंग कर दी, जिसे पहले किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा हटाया गया बताया जा रहा था।

लेकिन अब मामला सिर्फ सीलिंग तक सीमित नहीं रहा—इसमें बड़े आर्थिक लेनदेन और नगर निगम हल्द्वानी पार्षद की कथित भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आने लगे हैं।


सील दोबारा लगी, लेकिन सवाल और गहरे

प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिर से सीलिंग टेप लगाया और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सील हटाया जाना महज शरारत नहीं, बल्कि सोची-समझी कार्रवाई भी हो सकती है।

 /></div>




<hr class=

1.70 करोड़ में बिकने का दावा—कौन है पीछे?

आसपास के लोगों के मुताबिक, इन दुकानों को कथित तौर पर करीब ₹1 करोड़ 70 लाख में बेचे जाने की चर्चा है।
यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस पूरे खेल में कथित तौर पर एक नगर निगम हल्द्वानी पार्षद की संलिप्तता हो सकती है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


⚖️ प्रशासन के सामने अब बड़ी चुनौती

अब प्रशासन के सामने कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं—

  • क्या अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाया जाएगा?
  • क्या कथित खरीदारों और शामिल लोगों पर कार्रवाई होगी?
  • क्या सरकारी जमीन को जल्द खाली कराया जा सकेगा?

📌 फाइलों में दबेगा या होगा बड़ा एक्शन?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई मामलों में कार्रवाई शुरू होकर ठंडे बस्ते में चली गई।
अब देखना यह होगा कि यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा या फिर प्रशासन इस बार सख्त कदम उठाकर मिसाल पेश करेगा।

फिलहाल, हल्द्वानी में यह मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है और लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Link copied to clipboard!