Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

बकरीद पर्व पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

| May 27, 2026 | 3 months ago | 1 min read

नैनीताल। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल, पीएसी (PAC) और क्यूआरटी (QRT) की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए जनपदभर में लगातार एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च अभियान चलाया जा रहा है। एसपी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी के जवान संवेदनशील, अति-संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन के माध्यम से जहां आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है, वहीं शांति व्यवस्था भंग करने की मंशा रखने वाले तत्वों में पुलिस का खौफ भी दिखाई दे रहा है।

 /></div>




<p class=पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई समेत सभी खुफिया तंत्रों को सक्रिय कर दिया है। सोशल मीडिया और संवेदनशील गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

नैनीताल पुलिस ने जनपदवासियों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

Link copied to clipboard!