Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

हल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारी

| April 5, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी | 5 अप्रैल 2026

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशों के क्रम में रविवार को हल्द्वानी नगर क्षेत्र में विभिन्न बुक सेलर्स की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने तीन टीमों का गठन किया, जिनमें नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी (SDM) और तहसीलदार हल्द्वानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग और राज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

तीन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में की जांच

नगर मजिस्ट्रेट की टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित वर्धमान बुक डिपो, पूरणमल एंड संस और करियर जोन का निरीक्षण किया।
वहीं उपजिलाधिकारी की टीम ने मंगलपड़ाव क्षेत्र में पूरनमल एंड संस, दीक्षा बुक डिपो, टुडे बुक डिपो और पी कुमार बुक स्टोर की जांच की।
तहसीलदार की टीम ने कंसल बुक डिपो और प्रीत बुक डिपो का निरीक्षण किया।

 /></div>




<figure class=

अभिभावकों की शिकायतें आईं सामने

निरीक्षण के दौरान अभिभावकों से फीडबैक लिया गया, जिसमें यह सामने आया कि कुछ विद्यालय विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए पर्ची (स्लिप) दे रहे हैं। इस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

NCERT से महंगी किताबें बेचने का मामला

जांच में यह भी पाया गया कि कुछ विद्यालयों द्वारा ऐसी किताबें लागू की गई हैं जो NCERT द्वारा प्रकाशित नहीं हैं। इन पुस्तकों के दाम भी NCERT पुस्तकों की तुलना में अधिक पाए गए।
इस मामले में शिक्षा विभाग को जांच कर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नर्सरी स्तर के स्कूलों की मान्यता पर सवाल

टीमों को यह भी जानकारी मिली कि कई विद्यालय प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाएं चला रहे हैं। ऐसे स्कूलों की मान्यता और पंजीकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं।

सैंपल और दस्तावेज जब्त

अभियान के दौरान NCERT पुस्तकों के रेंडम सैंपल, ISBN नंबर सहित अन्य विवरण जांच के लिए एकत्र किए गए, जिन्हें मुख्य शिक्षा अधिकारी को सत्यापन हेतु भेजा जा रहा है।
साथ ही बुक सेलर्स के बिलों की भी जांच की गई, जिनकी विस्तृत जांच राज्य कर विभाग करेगा।

बुक सेलर्स को दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को ग्राहकों के लिए पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था और शेड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा शिक्षा विभाग के उस आदेश को भी सभी दुकानों पर चस्पा कराया गया, जिसमें 20 अप्रैल 2026 तक यूनिफॉर्म और पुस्तकों की अनिवार्यता से छूट दी गई है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, सहायक आयुक्त अश्वनी सिंह, गौतम भंडारी, कुंदन पांगती, प्रधानाचार्य आशीष शर्मा और राजेन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


प्रशासन का स्पष्ट संदेश

इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन अब स्कूलों और बुक सेलर्स की मनमानी पर सख्त नजर रखे हुए है। अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Link copied to clipboard!