Thursday, August 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

धौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागत

| April 5, 2026 | 5 months ago | 1 min read

नजीबाबाद/माताफार्म।
ग्राम नजीबाबाद स्थित धौराडाम क्षेत्र में सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक के प्रयासों से प्रधान लाइन में 700 मीटर सड़क निर्माण के लिए ₹41.19 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके साथ ही विधायक निधि, जिला योजना एवं जिला पंचायत के अंतर्गत विभिन्न मार्गों का लोकार्पण और उद्घाटन भी किया गया। माताफार्म क्षेत्र में दो सड़कों का निर्माण ₹5.48 लाख, चीमा लाइन में लगभग 200 मीटर सड़क ₹15 लाख, प्रधान लाइन में विभिन्न सड़कें ₹9 लाख तथा अमर सिंह लाइन में जंगलात मार्ग ₹2.5 लाख की लागत से तैयार किए गए। इन सभी कार्यों की कुल लागत ₹32.48 लाख रही।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

कार्यक्रम के दौरान विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर गांव और गली तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी, वहां सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सरकार बनने पर आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 /></div>




<p class=कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बखपुर से हुई, जहां से विधायक का काफिला धूमधाम के साथ धौराडाम पहुंचा। पूरे मार्ग में फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। माताफार्म, प्रधान लाइन, पावर लाइन और धौराडाम क्षेत्रों में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, पूर्व प्रधान गुलशन सिंधी, अरुण कुमार शुक्ला, राजेश प्रताप सिंह, मेजर सिंह, अशोक, ग्राम प्रधान रोशनी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

Link copied to clipboard!