Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

काठगोदाम-हल्द्वानी में 1-2 अप्रैल को ट्रैफिक डायवर्जन, यात्रियों को रूट बदलकर चलने की सलाह

| March 31, 2026 | 6 months ago | 0 min read

हल्द्वानी। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नहर पुनर्निर्माण और वृक्ष पातन कार्य के चलते काठगोदाम क्षेत्र में 1 और 2 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था दोनों दिनों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर आने वाले सभी वाहन नारिमन तिराहा, काठगोदाम से डायवर्ट होकर गोलापार रोड के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को कॉल्टेक्स तिराहा से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

इसके अलावा हल्द्वानी शहर से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को हाइडिल तिराहा से डायवर्ट कर पुराना फायर स्टेशन तिराहा और फिर कॉल्टेक्स तिराहा के रास्ते गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

 /></div>




<p class=प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए की गई है, ताकि भविष्य में यातायात और जल प्रबंधन दोनों में सुधार हो सके।

Link copied to clipboard!