Sunday, July 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएंनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएं

हल्द्वानी: करियर काउंसलिंग एक्सपो में छात्राओं को मिला उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन

| March 31, 2026 | 3 months ago | 1 min read

हल्द्वानी, 31 मार्च 2026। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का शुभारंभ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और उन्हें अपने भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

आयुक्त दीपक रावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा क्षेत्र अपनाएं, जिसमें न केवल व्यक्तिगत संतुष्टि मिले बल्कि समाज के लिए भी सकारात्मक योगदान दिया जा सके। उन्होंने आत्म-जागरूकता, जुनून और सकारात्मक दृष्टिकोण को सफलता की कुंजी बताया।

कार्यशाला में करियर काउंसलिंग एक्सपो के माध्यम से छात्राओं का साइकोलॉजिकल टेस्ट भी कराया गया, जिसमें उनकी रुचि, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता और कार्यशैली का मूल्यांकन कर उन्हें उपयुक्त करियर विकल्प सुझाए गए। इससे छात्राओं को अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने बताया कि कॉलेज में पहली बार इस प्रकार का करियर एक्सपो आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में सरकारी और गैर-सरकारी विभागों के कुल 23 स्टॉल लगाए गए, जहां छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की बसंती राणा और नीमा बिष्ट को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएन खाली, मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चंद लोहनी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएन बनकोटी, प्रो. रश्मि पंत सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

यह करियर काउंसलिंग एक्सपो छात्राओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Link copied to clipboard!