Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बनभूलपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पुनर्वास शिविर

| March 15, 2026 | 7 months ago | 1 min read

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पुनर्वास शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर माननीय उच्चतम न्यायालय के 24 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा लगाया जा रहा है।

शिविर का आयोजन 19 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान बनभूलपुरा, हल्द्वानी क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 /></div>




<figure class=

प्राधिकरण की ओर से अपील की गई है कि क्षेत्र के सभी पात्र लोग योजना का लाभ लेने के लिए शिविर में अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें। अधिक जानकारी और सहायता के लिए उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के टोल फ्री नंबर 05942-236762 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के नंबर 05942-297297 पर संपर्क किया जा सकता है।

Link copied to clipboard!