Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मंदिर के पीछे मिले तीन दिन से लापता प्रेमी-प्रेमिका के शव

| January 23, 2026 | 8 months ago | 1 min read

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज़ खुलासामुरादाबाद में तनाव, गांव में PAC तैनात


मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन दिन से लापता प्रेमी-प्रेमिका के शव गांव के मंदिर के पीछे खेत में दफन हालत में बरामद किए गए। शुरुआती जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का निकला, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


मृतक प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग समुदाय से थे और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती के तीन भाइयों ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए शवों को गांव के मंदिर के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।


तीन दिन से थे लापता
दोनों युवक-युवती बीते तीन दिनों से लापता थे। परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव के कुछ लोगों को खेत से बदबू आने पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाले गए शव

 /></div>




<p class=
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर शव बाहर निकाले गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


प्रेमी के पिता की तहरीर पर FIR
प्रेमी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती के तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।


गांव में तनाव, PAC तैनात
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने गांव में PAC बल तैनात कर दिया है और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।


पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह साफ तौर पर ऑनर किलिंग का मामला है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Link copied to clipboard!