Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

लालकुआं में जीआरपी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,

| January 21, 2026 | 2 months ago | 1 min read

दिल्ली भाग रहे हल्द्वानी के दो नाबालिग बरामद

लालकुआं। बड़ा आदमी बनने का सपना लेकर ट्रेन से दिल्ली जा रहे हल्द्वानी के प्रतिष्ठित परिवारों के दो नाबालिग बच्चों को लालकुआं जीआरपी ने समय रहते बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी की इस सतर्कता से एक बड़ा अनहोनी टल गई।

रानीखेत एक्सप्रेस में दिखे संदिग्ध, पुलिस को हुआ शक
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:45 बजे काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों की नजर ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े दो नाबालिग बच्चों पर पड़ी। उम्र महज 13 और 14 वर्ष होने के कारण पुलिस को उन पर शक हुआ।

पूछताछ में सामने आई सच्चाई, ट्रेन से उतारे गए बच्चे
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बच्चों ने पहले टालमटोल की, लेकिन सख्ती के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वे घर से भागकर दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद जीआरपी जवानों ने तत्काल दोनों बच्चों को ट्रेन से उतार लिया और सुरक्षित चौकी ले आए।

प्रतिष्ठित परिवारों से हैं दोनों नाबालिग
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनमें से एक 13 वर्षीय बालक नैनीताल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक एडवोकेट का पुत्र है और डीपीएस हल्द्वानी में कक्षा 8 का छात्र है। वहीं दूसरा बालक भी डीपीएस हल्द्वानी में कक्षा 7 का छात्र है, जिसके पिता भारतीय सेना में सेवारत हैं।

उधर हल्द्वानी में मचा हड़कंप, पुलिस-परेशान परिजन खोज में जुटे
इधर, बच्चों के घर न लौटने पर देर शाम हल्द्वानी की टीपी नगर पुलिस चौकी में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश में जुट गए और देर रात तक हाथ-पांव फूलने जैसी स्थिति बनी रही।

जीआरपी की सूचना से मिली राहत, परिवारों ने ली चैन की सांस
इसी बीच लालकुआं जीआरपी द्वारा बच्चों के सकुशल बरामद होने की सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस और परिजन तुरंत जीआरपी चौकी पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

“मम्मी डांटती हैं” – गुस्से में घर छोड़ने का कारण बताया
बच्चों ने बताया कि वे दिल्ली जाकर “बड़ा आदमी” बनना चाहते थे। घर में मम्मी की डांट से नाराज होकर वे सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से निकल गए। एक बच्चा ट्यूशन और दूसरा खेलने का बहाना बनाकर घर से निकला था। दोनों ने थोड़े-थोड़े पैसे और खाने-पीने का सामान साथ लिया और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ ली।

जीआरपी की सतर्कता की हर तरफ सराहना
लालकुआं जीआरपी की सतर्कता से दोनों नाबालिगों को समय रहते सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए दोनों परिवारों ने जीआरपी लालकुआं चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

Link copied to clipboard!