Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

हल्द्वानी में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला

| April 7, 2025 | 1 year ago | 1 min read

प्रशासन का डंडा, 45 चालान, 3 वाहन जब्त

हल्द्वानी, 7 अप्रैल — शहर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी विवेक राय और नगर निगम की टीम ने सोमवार को हल्द्वानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण अभियान में प्रशासन की सख्ती

निरीक्षण के दौरान 12 मीटर सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर किए जाने वाले चौड़ीकरण के तहत चिन्हित भवनों की माप की गई। जिन भवन स्वामियों ने अब तक चिह्नित भूभाग को खाली नहीं किया, उन्हें शीघ्र निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन इमारतों का अब तक ध्वस्तीकरण नहीं हुआ है, उनके पुनः चिन्हांकन के आदेश भी जारी किए गए।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

अवैध निर्माण हटाने को दिए निर्देश

वहीं, डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक के नेतृत्व में नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध पार्किंग के खिलाफ तिकोनिया, वर्कशॉप लेन, ठंडी सड़क और नरीमन चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान कुल 45 चालान जारी किए गए और 3 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।

 /></div>




<h2 class=अवैध पार्किंग के खिलाफ चला संयुक्त अभियान

प्रशासन ने रेहड़ी-पटरी संचालकों और दुकानदारों को भी स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर आगे किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग या अतिक्रमण पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों और पटरी व्यवसायियों को चेतावनी

डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक ने कहा, “नगर निगम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, लोनिवि और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

Link copied to clipboard!