Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

एसएसपी नैनीताल के निर्देश में ताबड़तोड़ चेकिंग

| September 18, 2024 | 2 years ago | 1 min read

अपराधी लगातार हो रहे गिरफ्तार

स्कूटी की डिग्गी से कर रहा था चरस की तस्करी, SOG और हल्द्वानी पुलिस ने 2.407 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा, स्कूटी सीजनैनीताल – ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नैनीताल जिले में नशा विरोधी अभियान तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में जिलेभर में चेकिंग की जा रही है। इस अभियान के तहत नशा तस्करों को पकड़ने और युवाओं को नशे की लत से बचाने का प्रयास हो रहा है।

सघन चेकिंग के दौरान चरस की तस्करी का भंडाफोड़

पुलिस की पैनी नजर और एसओजी की मुस्तैदी ने हल्द्वानी में चरस तस्करों की कमर तोड़ दी। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम हरबंस सिंह और सीओ सिटी नितिन लोहानी के निर्देशन में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर और कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। 17 सितंबर 2024 को अर्जुनपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान स्कूटी एक्टिवा (DL-12SM-3273) से 2.407 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

तस्कर जोगा सिंह गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

स्कूटी चालक जोगा सिंह (32 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि यह चरस एक अन्य व्यक्ति को पहुंचाई जानी थी। इस मामले में तस्करी के सूत्रधार का नाम कुंदन रौतेला सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है।

 /></div>




<h2 class=गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी:जोगा सिंह पुत्र स्व० प्रेम सिंह, निवासी ग्राम नामिक थाना नाचनी, जिला पिथौरागढ़। वर्तमान में गोरापडाव, हल्द्वानी में रह रहा है।बरामद:2.407 किलोग्राम चरस।तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी DL-12SM-3273।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

एसओजी और पुलिस की यह सफलता नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी मानी जा रही है। पुलिस टीम में शामिल उप-निरीक्षक संजीत राठौड़, श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल चंदन नेगी और अमर सिंह की तत्परता के कारण इस अपराध का खुलासा हो सका।

यह सख्त कार्रवाई पुलिस के नशा विरोधी अभियान को मजबूती देगी

Link copied to clipboard!